फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Claims of administration washed away due to heavy rains, all-round water filling

झमाझम बारिश में सरकारी दावे ध्वस्त, हुआ जलभराव सेलेक्ट

Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Claims of administration washed away due to heavy rains, all-round water filling
पीडीडीयू नगर। सावन के पहले सप्ताह में ही शु्क्रवार को सुबह से हुई झमाझम बारिश में जहां खेती बाड़ी के काम को आसान कर दिया वहीं नगरीय इलाकों में पानी भरने से सरकारी दावे ध्वस्त हो गए। नाले नालियां उफनाकर बहने लगे। निचले इलाकों में हुए जलभराव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों, गलियों में पानी लग गया। चंदौली मेें कचहरी के समीप बने अंडरपास, पुलिस लाइन में पानी भर गया। वहीं सकलडीहा कस्बे में हो रहे नाली निर्माण के चलते सड़क पर जलभराव से लोग दिनभर जूझते रहे।
विज्ञापन

नगर में लोको कालोनी, मानस कालोनी, सिद्धार्थपुरम, गिधौली, महमूदपुर, पथरा, नई बस्ती की गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जीडी रोड, शाहकुटी, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, परशुरामपुर, शास्त्री कालोनी, गया कालोनी, अलीनगर बिछड़ी नई बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कालोनियों और मुहल्लों में बनी नालियां जाम होने के कारण सीवर उफनाने से लोगों की चौखट तक भर गया। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर बारिश होने से सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को हुई। वहीं दूसरी ओर बारिश से खेती किसानी को काफी फायदा हुआ है। जिन इलाकों में पानी की दिक्कत थी वहां अब धान की रोपाई तेज हो गई है। किसान खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं और रोपाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सकलडीहा। सावन के पहले सप्ताह में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से सकलडीहा कस्बे और चतुर्भुजपुर मार्ग पर पानी भर गया। जिससे लोगों का चलना दुश्वार हो गया। कस्बे में नाला निर्माण चल रहा है। नाले के अधूरे निर्माण के चलते सीवेज और बरसाती पानी उफनाकर सड़क पर आ गया और लोगों के घरों तक पहुंच गया। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कस्बे में सड़क का निर्माण भी चल रहा है। जिससे कीचड़ के साथ जलभराव में पैदल और दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed