{"_id":"5e2b40ce8ebc3e4b3e3e88ce","slug":"chiled-died-chandauli-news-vns5070713118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर गांव में मां के साथ ननिहाल रह रहे चार वर्षीय बालक कार्तिक उर्फ पार्थ की शुक्रवार की सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी प्रकार बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से बालक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौत गांव निवासी मनीष सिंह की पत्नी सुमन देवी अपने चार वर्षीय बालक कार्तिक उर्फ पार्थ के साथ कई दिनों से इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह कार्तिक घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक कार्तिक का पैर फिसल गया और वह पास के तालाब में जा गिरा। काफी घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले परेशान हो उठे। काफी खोजबीन के बाद भी कार्तिक का कही भी पता नहीं चला। कुछ देर बाद मकान के पास स्थित तालाब में बालक का शव उतारया हुआ दिखाई दिया। कार्तिक का शव देेखते ही परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में लोगों ने शव को किसी प्रकार तालाब से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। एकलौते पुत्र की मृत्यु के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंचे इलिया थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता को भी मोबाईल से सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।