फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children of council schools will become proficient in sports, will get sports grant

Chandauli News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे खेल में बनेंगे निपुण, मिलेगी स्पोर्ट्स ग्रांट

Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will become proficient in sports, will get sports grant
कंदवा। परिषदीय स्कूलों के बच्चे कैरम व शतरंज सहित अन्य खेलों में भी निपुण होंगे। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान को अब प्राथमिक स्तर से गति दी जाएगी। इसके तहत जुलाई महीने से प्राइमरी स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट भी मिलेगी। बच्चों को एथलेटिक्स के अलावा अन्य खेलों में पारंगत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को जुलाई में स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि मिलेगी। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपये की दर से यह धनराशि आवंटित की जाएगी। प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। बीईओ बरहनी अजीत पाल ने बताया कि शिक्षा के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्राइमरी स्कूलों में अब इनडोर गेम्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत उपकरण खरीदने के लिए स्कूलों को जुलाई महीने में स्पोर्ट्स ग्रांट मिलेगी। शतरंज खेलने से बच्चों का दिमाग तेज होता है और उनमें रणनीतिक समझ भी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed