धानापुर। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्मुखीकरण कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव व समस्त ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी परचम लहराने में किसी से पीछे नहीं हैं। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह और बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। शासन स्तर से प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन में कोई कमी नहीं की जा रही है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी कांवेंट स्कूलों के बच्चों की तरह परचम लहरा रहे हैं जिसमें धानापुर ब्लॉक अग्रणी है। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। इस मौके पर प्रधान राजेश सिंह, रामजी कुशवाहा, डॉ. जेपी गुप्ता, सीडीपीओ विरूमणि, इम्तियाज खान, विजय बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, बृजेश सिंह, निशांत सिंह ठाकुर, घनश्याम सिंह, शमशेर बहादुर रहे। संचालन डा. ईश्वरचंद्र त्रिपाठी व विद्याधर मिश्रा ने किया।