फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children filled with school bus

बच्चों से भरी स्कूल बस ठेले से टकराई

Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children filled with school bus
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई सट्टी में बुधवार की सुबह बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने दो-तीन ठेलों में टक्कर मार दी। लोगों के अनुसार दो ठेला चालकों को चोटें भी आई। घटना के बाद स्कूल की ओर से दूसरी बस भेजकर बच्चों को विद्यालय पहुंचाया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी स्थित एक निजी स्कूल में काफी दूर से बच्चे बच्चों व निजी साधन से आते हैं। बुधवार की सुबह भी स्कूली बच्चों से भरी बस सभी को लेकर नई सट्टी से जैसे जीटी रोड की ओर बढ़ी तभी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान ने दो-तीन ठेलों में टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर खड़े दो ठेला चालकों को भी चोट भी लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल की ओर से दूसरी बस को मौके पर भेजा गया। बाद में स्कूल स्टाफ ने बच्चों को दूसरी बस में बैठाया। इसके बाद सभी बच्चे दूसरी बस से स्कूल के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed