{"_id":"caef26eb62a3a28e32fc4d74f55d4bec","slug":"children-educated-regarding-trafic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो मुगलसराय।
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस की तरफ से शनिवार को नगर के एसआरबीएस पब्लिक स्कूल में एआरटीओ आरएस यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म प्रदर्शित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही बुकलेट का भी वितरण किया गया। इसमें पुलिस से जुड़े 101 तथ्यों की जानकारी दी गई थी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए एआरटीओ ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। युवा अक्सर बाइक रेसिंग के चक्कर में गिरकर घायल हो जाते हैं। वहीं इसमें कुछ की जान भी चली जाती है। जीवन अनमोल है इसलिए लोगों को सदैव संयमित होकर वाहन चलाना चाहिए। यातायात उपनिरीक्षक आशीष सिंह ने कहा कि अभियान के तहत विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से अक्सर लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। इसमे कुछ लोग अपने अंग गवां देते हैं तो कुछ लोगों की जान भी चली जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को बाइक चलाते वक्त सदैव हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वहीं वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, इससे ध्यान भंग होता है और दुर्घटना होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अभिभावकों से भी यातायात नियमों का पालन कराने की अपील की।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिजीत राय ने बच्चों यातायात नियमों का पालन करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष व विद्यालय की निदेशिका सरिता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व विद्यालय के प्रबंध निदेशक छत्रबली सिंह, रामप्रवेश सिंह, शिवचंद यादव, राजेश सिंह, शर्मा सिंह यादव, अमरनाथ सिंह, आकांक्षा सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शाम को वाहन चेकिंग के दौरान कागजातों के अभाव में 13 वाहनों का चालान किया गया और सात हजार रुपये सम्मन शुल्क की वसूली हुई।