फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   children cheered

प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साह बढ़ाया

Tue, 22 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 22 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
children cheered
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लयबद्ध प्रस्तुति व बच्चों के सुन्दर नृत्य 
विज्ञापन
नाटिकाओं के बीच बचपन प्ले स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम सोमवार को अग्रवाल  सेवा संस्थान में मनाया गया।

इसमें बच्चों ने प्रतिभा का एहसास कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर  नगर पालिका की चेयरमैन रेखा जायसवाल के प्रतिनिधि रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर  किया। इसके बाद छात्रों के समूह ने लाईटिंग आफ लैंप प्रस्तुत किया।  तत्पश्चात गणेश वन्दना के बाद अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया।
इसके पश्चात बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विह्वल कर दिया।

चिटयां  कलाईयां वे, बेबी तेरी चिटियां कलाईयां वे के सांग पर बच्चों ने खूब पैर  थिरकाये। उसके बाद बलम पिचकारी गाने पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया तो  उपस्थित अभिभावक भी तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने से   नहीं  चूके।


उसके बाद छात्र-छात्राओं के समूह ने धीरे-धीरे मेरी जिन्दगी में आना  गाने पर पैर थिरकाये। बच्चों को संबोधित करते हुई चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश  जायसवाल कहा कि  बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनको सजाने संवारने और निखारने  के साथ ही अनुशासित बनाने की जिम्मेेदारी अभिभावकों और शिक्षकों की है।

कहा  कि नई तकनीक से आज के बच्चों को जोड़ा जाना आवश्यक हो गया है। इसके बाद  कक्षाओं में प्रथम आये छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया  गया।

इस दौरान शिक्षकों को भी उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।  तत्पश्चात छात्रों ने एक बार फिर धमाल मचाया और नगाड़ा, नगाड़ा बजा के गाने  पर जमकर झूमे।

साग बजते ही परिसर में मौजूद हर शख्स के पांव हरकत करने  लगे। बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रबंध निदेशक सरिता गुप्ता ने  विद्यालय की रूप रेखा बतायी। इस अवसर पर तमाम अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed