{"_id":"5e347ed28ebc3e8d411b2716","slug":"chief-minister-will-inaugurate-health-fair-chandauli-news-vns508177194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री करेंगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री करेंगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का दो फरवरी को जिले का दौरा प्रस्तावित है। वह नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र के अमदहां व देवखत में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम अमदहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ करेंगे। साथ ही पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नौनिहालों का अन्नप्रासन कराएंगे। वहीं पुलिस विभाग की ओर सौ ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्यों को सायकल प्रदान करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला दो फरवरी को सबसे पहले नौगढ़ के अमदहा में उतरेगा। वह करीब 11 बजे अमदहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेंगे। यहां वह मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नौनिहालों का अन्नप्रासन करेंगे। मुख्यमंत्री गांवों की सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करने वाली ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्यों को सायकल का वितरण करेंगे। पुलिस विभाग की ओर से सदस्यों को साइकिलें प्रदान की जाएंगी। सीएम की लांचिंग के साथ ही प्रदेश में आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आगाज होगा। जनपदों में प्रभारी मंत्री, सांसद व शासन के प्रतिनिधि इसका शुभारंभ करेंगे। सीएम करीब 35 मिनट अमदहां में रहेंगे। इसके बाद हेलिकाप्टर से देवखत के लिए रवाना होंगे। यहां महर्षि बाल्मलिकी शिक्षण संस्थान में बाल्मिकी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन सीएम के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। दोनों स्थानों पर हेलीपैड बनवाया जा रहा है।व् डीएम, एसपी, सीडीओ, सीएमओ समेत उच्चाधिकारी सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कवायद में जुटे है। वहीं भाजपा के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने के लिए जगह जगह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है।