{"_id":"5e99e6338ebc3e6fa25762a1","slug":"checked-the-health-of-the-youth-who-came-from-outside-chandauli-news-vns520806678","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम आधा दर्जन गांवों में बाहर से पहुंचे युवकों की जांच की। पुलिस की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहीं विरोध नहीं हो सका। दरअसल बृहस्पितवार को डेवढ़िल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान टीम के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। इसे देखते हुए शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के साथ टीम को जांच के लिए भेजा गया था।
कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लगातार हो रहे हमले और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। बृहस्पतिवार को अलीनगर थाना के डेवढ़ील गांव में चिकित्सकों के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में जांच के लिए जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस बल मुहैया कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के तेंदुईपुर, सिरोहुपुर, नागेपुर और ताजपुर गांव में देश विदेश से आए युवकों के स्वास्थ्य की जांच की। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टीम का पूरा सहयोग और सुरक्षा का निर्देश है। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। जांच टीम में डॉ. चंद्रशेखर सिंह, फार्मासिस्ट हेमंत शर्मा, वार्ड ब्याय सुनील कुमार, एसआई रामनयन यादव रहे।