फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Check train timings before leaving home in the New Year

Chandauli News: नए साल में घर से निकलने से पहले देख लें ट्रेनों का समय

Tue, 31 Dec 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Check train timings before leaving home in the New Year
पीडीडीयू नगर। एक जनवरी से रेलवे ट्रेनों के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसमें पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलने वाली 201 ट्रेनों का समय बदला गया है। ज्यादातर ट्रेनें पहले की तुलना में आधा घंटा पहले आएंगी। ऐसे में पुराने समय के हिसाब से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन


रेलवे ने एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी है। नई समय सारणी मेंं 8 वंदे भारत, 14 मेल और एक्सप्रेस के साथ 9 पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत रांची वाराणसी वंदे भारत अब बृहस्पतिवार को छोड़ कर छह दिन चलेगी। इसी तरह देवघर वाराणसी वंदे भारत मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। इसी तरह दीक्षाभूमि एक्सप्रेस रात में 12.50 के बजाए अब 12.40 बजे आएगी, पुणे जसडीह वीकली एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6.40 के बजाय साढ़े छह बजे आएगी। इसी तरह पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली 201 ट्रेनें दस से बीस मिनट पहले आएंगी।
विज्ञापन



इनसेट-
पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली 12 ट्रेनें रद्द
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्य के कारण पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलने वाली 12 ट्रेनों को अलग अलग दिनों में निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अमृतसर जयनगर स्पेशल 1, 3, 5 और 8 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 3, 5, 7 और 10 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन 1 और 8 जनवरी जबकि न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 3 और 10 जनवरी को नहीं चलेगी। अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 1 और 8 जनवरी जबकि सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 3 और 10 जनवरी को निरस्त रहेगी। कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 4 और सात को जबकि अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन 6 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 08 जनवरी की जबकि अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 3 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 6 जनवरी को जबकि जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन 8 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं 31 दिसंबर से 8 जनवरी तक गंगा सतलज एक्सप्रेस लुधियाना-मोगा-फिरोजपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed