{"_id":"5e6537918ebc3eeb1f5b1d28","slug":"chandauli-winner-in-kabaddi-chandauli-news-vns515040380","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में चंदौली विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में चंदौली विजेता
विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज की टीम बनी विजेता
कम्हरिया गांव में चल रही थी कबड्डी प्रतियोगिता
विजेता को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर किया सम्मानृित
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित खेल मैदान पर चल रहे दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज और कम्हरिया बी के बीच खेला गया। इसमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली की टीम ने एकतरफा मुकाबले में कम्हरिया बी की टीम को 33 - 9 अंक से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं कम्हरिया ए की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी के पद पर चयनित बैजनाथ सिंह ने ट्राफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
कम्हरिया गांव स्थित खेल मैदान पर यूथ बिग्रेड की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को खेले गए मैचों में कम्हरिया बी ने बरली को 35-25 से, कम्हरिया ए ने बरहनी को 56 -7 से, देउवापुर ने मानिकपुर को 25 --15 से, चंदौली ने जमानिया को 18-- 8 अंक से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया । कम्हरिया बी ने देउवापुर को 20--18 से चंदौली ने जल्दहां बिहार को 36 --7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली ने कम्हरिया ए को 18 -- 11 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। इसी तरह कम्हरिया बी की टीम टाई अप में फाइनल में पहुंची। कम्हरिया ए के खिलाड़ी सुदामा सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह, डॉ. जयकुमार सिंह, संजय योगी, विकास गोंड़, राकेश यादव, अमित सिंह, अजीत, रितेश, बजरंगी, भोलू रहे।