फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli will be the second most developed station in the district

Chandauli News: जिले का दूसरा सबसे विकसित स्टेशन होगा चंदौली

Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Chandauli will be the second most developed station in the district
पीडीडीयू नगर। अमृत भारत स्टेशन के रूप में चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। 21.70 करोड़ रुपये से चल रहे विकास कार्य का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अनुमान है कि मार्च 2025 तक काम पूरा होने के बाद यह जिले का दूसरा स्टेशन आकर्षक और आधुनिक स्टेशन बन जाएगा। दो वर्ष पहले केंद्र सरकार ने देश के 508 छोटे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 15 स्टेशनों का चयन किया गया था। इसके तहत 07 अगस्त 2023 को चंदौली मझवार समेत सात रेलवे स्टेशनों पर विकास की आधारशिला रखी गई थी। चंदौली मझवार स्टेशन पर 21.70 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू कराए गए। चंदौली मझवार स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के साथ प्लेटफॉर्म ऊंचे और चौड़े किए जाएंगे। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, वॉटर बूथ, बुकिंग काउंटर, पार्किंग, शौचालय, प्लेटफार्म शेड, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एप्रोच रोड को बेहतर बनाया जाना है। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को सुंदर बनाया जाएगा और पार्किंग का विस्तार किया जाएगा। मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड के साथ ही जीपीएस घड़ी और डिजिटल घोषणा प्रणाली की सुविधा होगी। वर्तमान में चंदौली में एप्रोच रोड, प्लेटफार्म ऊंचा करने आदि का काम हो चुका है। अन्य कार्य भी पचास प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। चंदौली मझवार के साथ पीडीडीयू मंडल के भभुआ रोड, कुदरा, दुर्गावती, सासाराम, अनुग्रह नारायण और गया रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन बदले स्वरूप में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed