फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Wife slapped for refusing to dance on DJ, found in this condition in room after some time

Chandauli: डीजे पर नाचने से मना करने पर पत्नी को जड़ा थप्पड़, कुछ देर बाद कमरे में इस हालत में मिली

Tue, 20 Jun 2023 05:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव सभा के महाराजगंज निवासी सूरज बिंद की शादी गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के लठिया गांव में गीता के साथ 23 मई 2018 में में हुई थी। इस दौरान इनकी दो पुत्रियां तीन वर्ष की आकृति और एक साल की अमृता है। सोमवार की रात परिवार में बर्थडे पार्टी था। पार्टी में डीजे भी लगा था। घर की औरतें व बच्चियां डांस कर रही थीं । तब सोनू बिंद अपनी पत्नी गीता को भी नाचने के लिए दबाव बनाने लगा ।

विज्ञापन
Chandauli: Wife slapped for refusing to dance on DJ, found in this condition in room after some time
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में चल रही बर्थडे पार्टी में लगे डीजे पर सभी डांस कर रहे थे। पति ने पत्नी से भी डांस करने को कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद पत्नी अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बात कमरे में पंखे से उसका शव लटकता हुआ मिला। मामला बलुआ थाना क्षेत्र के महाराजगंज का है। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कपल ने निभाई साथ जीने मरने कसम: पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक घंटे में दुनिया छोड़ गए दंपती
विज्ञापन

चंदौली में बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव सभा के महाराजगंज निवासी सूरज बिंद की शादी गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के लठिया गांव में गीता के साथ 23 मई 2018 में में हुई थी। इस दौरान इनकी दो पुत्रियां तीन वर्ष की आकृति और एक साल की अमृता है। सोमवार की रात परिवार में बर्थडे पार्टी था। पार्टी में डीजे भी लगा था। घर की औरतें व बच्चियां डांस कर रही थीं। तब सोनू बिंद अपनी पत्नी गीता को भी नाचने के लिए दबाव बनाने लगा । पत्नी के इनकार करने पर उसने सबके सामने गीता को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे नाराज हो कर गीता वहां से अपने कमरे में चली गयी। काफी देर तक नहीं लौटने पर जब परिजन उसे बुलाने गये तो देखा कि कमरे में गीता का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ है। यह देखकर चीख पुकार मच गया। रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पहुंचे बलुआ इंस्पेक्टर विनय सिंह ने ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मंगलवार की सुबह क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया। वहीं विवाहिता का मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने विवाहिता का हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस सोनू और उसके पिता को लेकर पूछताछ कर रही है। बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। विवाहिता के पिता साहब बिंद ने आरोप लगाया है कि मेरे पुत्री को प्रायः प्रताड़ित किया जाता था। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed