फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vow to live and die together: In the shock of husband's death, the wife also died, the couple left the world i

कपल ने निभाई साथ जीने मरने की कसम: पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ दुनिया छोड़ गए दंपती

Tue, 20 Jun 2023 05:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

देवढ़ी गांव निवासी तिलक यादव (85) सोमवार को रात करीब सात बजे दुनिया से चल बसे। इस घटना के बाद विलाप में जुटे परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों को सूचित करने में जुटे थे। इस बीच करीब एक घंटे बाद ही उनकी पत्नी लचिया देवी (82) की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Vow to live and die together: In the shock of husband's death, the wife also died, the couple left the world i
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

साथ जीने मरने की कसमें खाकर एक-दूसरे का हाथ थामने वाले बुजर्ग तिलक यादव और लचिया देवी ने उम्र के अंतिम पड़ाव तक इस वादे को खूब निभाया। सोमवार की रात महज एक घंटे के अंतराल में दोनों की मौत हुई तो लोग हतप्रभ रह गए। हर किसी की जुबां पर बुजुर्ग दंपती के अनूठे प्रेम की चर्चा रही। मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव का है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पिता ने दर्ज की FIR: बोले- 'मेरी बेटी दिन में एक बजे कहीं चली गई, एक नंबर से फोन आया और कहा...'
विज्ञापन

देवढ़ी गांव निवासी तिलक यादव (85) सोमवार को रात करीब सात बजे दुनिया से चल बसे। इस घटना के बाद विलाप में जुटे परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों को सूचित करने में जुटे थे। इस बीच करीब एक घंटे बाद ही उनकी पत्नी लचिया देवी (82) की भी मौत हो गई। बुजुर्ग दंपती की अचानक एक साथ मौत से परिजन सकते में आ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे थे। मृतक दंपती के बड़े पुत्र नक्कू यादव ने कहा कि मां और पिता में गहरा प्रेम था। दोनों बराबर साथ ही रहे। पिता की अचानक मौत का मां को गहरा सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई। इस खबर के बाद बुजुर्ग दंपती के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को कनहर नदी में एक साथ बुजुर्ग दंपती के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed