फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Thieves ran away after failing to steal, a bullet hit a villager in the stomach

Chandauli: चोरी से नाकाम होने पर फायरिंग करते भागे चोर, एक ग्रामीण के पेट को छूती निकली गोली

Fri, 24 Mar 2023 02:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Mar 2023 02:28 PM IST
सार

बसाढी गांव में गोविंद सेठ की सर्राफा की दुकान है। वहीं 50 मीटर की दूरी पर उनका मकान है। रात के 12:30 बजे के लगभग जब पूरे कस्बा के लोग सो रहे थे उसी वक्त 8-10 की संख्या में रहे चोर अपने साथ लाए लकड़ी की सीढ़ी को मकान के पीछे लगाकर छत के रास्ते आंगन में उतर गए।

विज्ञापन
Chandauli: Thieves ran away after failing to steal, a bullet hit a villager in the stomach
चोरी से नाकाम होने पर फायरिंग करते भागे चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा स्थित बसाढी गांव में बीती रात 12.30 बजे हौसला बुलंद नकाबपोश, हथियारबंद चोरों ने एक सराफा की दुकान को निशाना बनाया। इसी बीच ग्रामीण जग गए। जिसके बाद चोर असलहा से फायर झोंकते हुए मकान के पीछे की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा किया। चोरों के फायरिंग से गांव के ईशान जायसवाल (19 ) के पेट को छूती हुई गोली निकल गई।उसे मामूूली चोटें आयी।

विज्ञापन


बसाढी गांव में गोविंद सेठ की सर्राफा की दुकान है। वहीं 50 मीटर की दूरी पर उनका मकान है। रात के 12:30 बजे के लगभग जब पूरे कस्बा के लोग सो रहे थे उसी वक्त 8-10 की संख्या में रहे चोर अपने साथ लाए लकड़ी की सीढ़ी को मकान के पीछे लगाकर छत के रास्ते आंगन में उतर गए। जहां दुकान में जाने के लिए लगे लोहे के दरवाजा के नीचे फाउंडेशन को काट रहे थे इसी बीच खटखटाहट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और शोरगुल मचाने लगे। तब तक भारी संख्या में पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए ग्रामीणों से अपने को घिरा देख चोर अपने साथ लाए आरी के फ्रेम, ब्लेड, लोहे के राड तथा सीढी को छोड़कर पीछे के रास्ते से फायरिंग करते हुए भागने लगे।

विज्ञापन

Chandauli: Thieves ran away after failing to steal, a bullet hit a villager in the stomach
चंदौली की घटना - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए चोरों को दौड़ा लिया। जिस पर पड़ोस के ईशान जायसवाल को असलहे की गोली लग गयी। हालांकि गोली उसके पेट में टच करते हुए बाहर निकल गई जिससे उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुखराम भारती, चकिया कोतवाल मिथिलेश तिवारी, इलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, शहाबगंज थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग मौके पर पहुंच गए और घटना का मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोहे के आरी का फ्रेम, दर्जनों लोहे के ब्लेड तथा एक राड मौके से बरामद किया है।

विचारणीय प्रश्न यह है कि एक तरफ डायल 112 नंबर की पुलिस तथा पैंथर के जवान कस्बा के इर्द-गिर्द गश्त कर रहे थे, दूसरी तरफ चोर घटना को अंजाम देने में लगे हुए थे। जिससे ग्रामीण अपनी सुरक्षा के प्रति सशंकित होने लगे हैं। और लोगों में दहशत बना हुआ है। इस मामले में कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि चोरी की घटना के मामलें में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed