{"_id":"5f8b2f108ebc3e9c0873dca3","slug":"chandauli-security-in-bihar-legislative-assembly-elections-chandauli-news-vns55345177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः बिहार विधान सभा चुनाव में सुरक्षा के लिए हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः बिहार विधान सभा चुनाव में सुरक्षा के लिए हुआ मंथन
विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल करती जीआरपी व आरपीएफ के जवान।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। बिहार विधान सभा चुुनाव और त्योहारी सीजन में ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थ, सोना चांदी, नकदी के साथ हथियारों की तस्करी न हो इसके लिए बिहार और यूूपी जीआरपी के साथ रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने डीआरएम ऑफिस के सभागार में बैठक कर मंथन किया। इस दौरान संयुक्त रूप से जांच पपड़ताल करने और भीड़ संभालने पर मंथन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने कहा कि बिहार में विधान सभा चुनाव के साथ नवरात्र, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा आदि त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में ट्रेनों में खूब भीड़ होगी। इसका फायदा उठाते हुए रले मार्ग से शराब, नगदी, हथियार सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी बढ़ने की आशंका है। यही नहीं भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना जरूरी है। इसके लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की जरूरत है। बैठक में एसपी रेलवे प्रयागराज मनोज कुमार झा, एसपी रेल पटना जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी, सीओ प्रयागराज अखिलेश राय, मुरारी प्रसाद, अशोक कुमार दास, सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ हरिनरायण राम, डीडीयू जीआरपी प्रभारी आरके सिंह, कैंट निरीक्षक, दिलदारनगर, बक्सर, दानापुर, भभुआ के निरीक्षक, आरपीएफ डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार, यार्ड पोस्ट, मानसनगर पोस्ट, दिलदारनगर पोस्ट, आरपीएसएफ के निरीक्षक शामिल रहे।
अपराध की रोकथाम को लिए गए निर्णय
बिहार विधान सभा चुनाव और त्योहारी सीजन में ट्रेनों में संभावित अपराध पर रोकथाम के लिए कई नियम बनाए गए। सर्वसम्मति से लएि गए निर्णय के अनुसार यूपी और बिहार की सीमा में चलने वाली रेलगाड़ियों में शराब, नगदी, हथियार एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के रोकथाम के लिए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की दो अंतर राज्यीय संयुक्त टीम बनाई जाएगी। यूपी और बिहार में होने वाले अपराधों के सूचनाओं की अदान प्रदान क लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों की तस्करी की रोकथाम के लिए आरपीएफ और जीआरपी की आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर एवं अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें एनजीओ का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
मॉकड्रिल कर जांची सुरक्षा व्यवस्था
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए स्टेशन पर मॉकड्रिल की गई। एसपी रेलवे मनोज कुमार झा की देख रेख में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। दिन में 11 बजे सूचना मिली कि पीएचबी हाल में बैग पड़ा है। इस सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी संतर्क हो गई। डॉग स्क्वायड के साथ पूरी टीम पहुंची और पीएचबी हाल को खाली कराया। पूरे इलाके को रस्से से घेर दिया और जवानों ने किसी तरह बैग खोला तो उसमें खाली कपड़े मिले। इसके बाद एसपी रेलवे की देख रेख में पूरे स्टेशन पर जांच पड़ताल की गई।