{"_id":"5e2b41858ebc3e4b15189bdc","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns507072582","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के शिवपुर गांव में रिक्त ग्राम प्रधान व बरंगा में बीडीसी पद पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान पद के लिए चार और बीडीसी पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। अब प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन के लिए तय किए गए अंतिम दूसरे दिन ब्लॉक परिसर में भारी गहमा-गहमी रही।
विकास खंड के शिवपुर में प्रधान और बरंगा में बीडीसी के रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग के निर्देश पर नाम निर्देशन पत्र जमा करने का तिथि 23 और 24 जनवरी निर्धारित थी। पहले दिन निर्वाचन अधिकारी अमित जायसवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद शर्मा की देखरेख में रामकवल यादव और फुल्लन यादव ने नामांकन किया था। वहीं दूसरे दिन नगीना देवी और उनके पुत्र सत्यपाल यादव के अलावा पिता पुत्र अंगद व राजीव राजभर ने नामांकन किया। वही बरंगा में बीडीसी के लिये शोभनाथ और उमेश ने नामांकन किया। सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए छह और दो बीडीसी के लिए नामांकन किया है। 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 28 को नाम वापसी और चुनाव निशान आंवटित किया जाएगा। तीन फरवरी को मतदान और पांच फरवरी को मतगणना होगी। इस मौके पर बीडीओ गुलाबचंद्र सोनकर, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
अतिम दिन एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
शहाबगंज। सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के रिक्त हुए प्रधान पद के उपचुनाव में शुक्रवार को अंतिम दिन ब्लॉक कार्यालय में एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। प्रत्याशी श्याम जी केशरी ने अपने समर्थक व प्रस्ताव के साथ एक सेट में पर्चा जमा किया। इसके बाद अब नामांकन करने वाले लोगों की संख्या तीन हो गई है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी चंदन यादव, एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी उपस्थित थे। संवाद