फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Thu, 19 Dec 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप रामनगर रोड पर बुधवार की दोपहर में स्कार्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों का रामनगर सीएचसी भेजा। यहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वाराणसी के नक्खीघाट निवासी मोहन लाल (65), अपने बेटे अमन (29) और बहू सोनी (27) को लेकर बाइक से पड़ाव की तरफ जा रहे थे। बाइक उसका बेटा अमन चला रहा था । वह हेलमेट नहीं पहने हुए था। पड़ाव रामनगर मार्ग पर सेमरा गांव के समीप सामने से आ रहे स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सड़क के किनारे दीवार से टकरा गई। स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार मोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमन और सोनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों ने इसकी सुचना जलीलपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया जबकि घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जलीलपुर चौकी ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत मटकुट्टा गांव के समीप बुधवार की सुबह शौच करने गया ट्रक चालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक लेकर धानापुर गया था और ट्रक खाली कर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबगंज थाना के तियरा गांव निवासी विनोद (35) उदयपुरा गांव निवासी मुख्तार के साथ मंगलवार को धानापुर में ट्रक पर लदे माल को खाली करने के लिए गया था। बुधवार को सुबह ट्रक से वापस आते समय मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने के कारण विनोद शौच करने के लिए चला गया। पास के ही गड्ढे में औंधे मुंह गिरने से इसकी मौत हो गई। इतने ही देर में गेट भी खुल गया। काफी लंबा जाम होने के कारण उसका साथी मुख्तार 500 मीटर आगे गाड़ी खड़ा कर आधे घंटे तक इंतजार किया। उसके बाद भी नहीं आने पर औद्योगिक नगर चला गया। विनोद की मौत होने की जानकारी राहगीरों ने 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त करने के बाद सूचना परिजनों को दी। थाने पर पहुंचे परिजनों से पंचनामा कराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर इसकी जानकारी होते ही पत्नी किरण देवी सहित दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed