{"_id":"5da0d61b8ebc3e01802eb342","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns488515480","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के कटोरे से निकली अधिकारियों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के कटोरे से निकली अधिकारियों की फौज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीसीएस परीक्षा 2017 के रिजल्ट गुरुवार को घोषित हुआ। परीक्षा में धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली जनपद से अधिकारियों की फौज निकली है। जिले से पांच होनहार अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। इससे परिवार वालों के साथ ही गांव में भी खुशी का माहौल है।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकास खंड के खजूरगांव निवासी किसान भरतलाल मौर्य का बेटा सूर्यबली मौर्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2017 में 56वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक बने हैं। बेटे की इस सफलता से मां रमावती देवी सहित पूरा परिवार और गांव वालों में खुशी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय एकौनी में हुई। पीएन इंटर कालेज रामनगर से हाईस्कूल व इंटर किया। वर्ष 2012 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व 2014 में स्नातकोत्तर की उपाधि ली। एलबीएस डिग्री कालेज पीडीडीयू नगर से बीएड भी किया। 2016 पीसीएस परीक्षा में इनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ। वर्तमान में वे सोनभद्र जिले की दुद्धी तहसील में कार्यरत हैं।
कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के कम्हरिया गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर सिंह और उर्मिला के तीन संतान में सबसे छोटे बेटे बैजनाथ सिंह का चयन जिला उद्यान अधिकारी के पद पर हुआ है। बैजनाथ ने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में प्राप्त की। वर्ष 1994 में हिंदू इंटर कालेज जमानियां से और सकलडीहा इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण करने के बाद यूपी कालेज वाराणसी से बीएसएसी एजी और बीएचयू से एमएससी एजी की डिग्री हालिस की। बेटे की सफलता की जानकारी मिलते ही माता पिता के साथ बहन विभा सिंह, बड़े भाई विशेश्वर सिंह, भाभी विनीता, चचेरे भाई देवेन्द्र सिंह, ज्योति और साधना गदगद हैं।
विज्ञापन
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह के देवर अमित सिंह ने दोबारा पीसीएस में चयनित हुए हैं। इस बार वे अपर नगर आयुक्त बने हैं। शमशेरपुर निवासी राजेन्द्र सिंह का पुत्र अमित सिंह ने 2016 में पीसीएस में सफलता प्राप्त की थी और डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुए थे। अभी वे ट्रेनिंग कर रहे हैं। ट्रेनिंग साथ तैयारी में जुटे रहे। अमित की सफलता पर बड़े भाई सुजीत उर्फ सुड्डू सिंह, ब्लाक प्रमुख नीतू सिंह सहित अन्य ने खुशी जताई है। चंदौली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मझवार निवासी गोविंद मौर्य ने पीसीएस में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्ट्रेट बने हैं। राधेश्याम सिंह मौर्य के पुत्र गोविंद ने 12वीं तक की पढ़ाई क्वींस कॉलेज वाराणसी से की जबकि बीएचयू से स्नातक की शिक्षा पूरी की।
चहनियां संवाददाता के अनसार क्षेत्र के खंडवारी गांव निवासी विवेकानंद सिंह को पीसीएस में 27वीं रैंक मिली है। विवेकानंद को सहायक जिला रोजगार अधिकारी का पद मिला है। विवेकानंद ने प्राथमिक शिक्षा खंडवारी देवी इंटर कालेज से प्राप्त की। वर्ष 2004 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2006 में उत्तीर्ण की। वह एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई से बीटेक किया। टाटा कन्सल्टेन्ट सर्विस नामक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनीयरिंग पद पर चार साल कार्य करने बाद आन लाइन तैयारी करते हुए पीसीएस कीपरीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विवेकानंद की सफलता के बाद माता पुष्पा सिंह,छोटा भाई विकास सिंह, छोटी बहन प्रियंका , चाचा और ग्राम प्रधान भज्जू सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है।