Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi

सुर्खियां: दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुल रहा जहर; अमेरिका में विमान हादसा; होर्मुज पर गतिरोध दूर होने के संकेत

Mon, 02 Nov 2026 05:09 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:09 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

आज सोमवार, 2 नवंबर 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे दिल्ली के प्रदूषण की, जहां महज एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 अंक बढ़कर 261 पर पहुंच गया। रविवार शाम छह बजे के बाद एक्यूआई 272 दर्ज किया गया और हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, अमेरिका के फ्लोरिडा में नौ लोगों को लेकर जा रहा निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। उधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोहा में जारी वार्ता का सकारात्मक नतीजा अमेरिका के जवाब पर निर्भर करेगा। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है। इधर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार किया है। वहीं, मुंबई के भांडुप में शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 27 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। असंतुष्ट विधायकों ने खुद को असली नेकां बताते हुए 25 विधायकों के एकजुट होने का दावा किया है। मनोरंजन जगत में शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उधर, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच यूएई ने सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। खेल जगत में पीवी सिंधू ने जर्मनी में हाइलो ओपन सुपर 500 का महिला एकल खिताब जीतकर इस सीजन की दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर राहुल और प्रियंका गांधी के दो खेमों में बंटने का आरोप लगाया है। आखिर में, सीबीआई ने महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कराकर उसे भारत लाया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
1 - फोटो : अमर उजाला
सांसों का संकट: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई में 144 अंकों का उछाल; बीएस मानक लागू
राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। महज एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 144 अंकों का उछाल दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 117 यानी मध्यम श्रेणी में था, जो रविवार को बढ़कर 261 पर पहुंच गया। शाम छह बजे के बाद यह और बढ़कर 272 दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
प्लेन क्रैश - फोटो : एएनआई
अमेरिका: फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश; प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
अब्बास अराघची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
दो दिन में खुलेगा होर्मुज?: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये शर्तें, अब्बास अराघची ने क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि दोहा में जारी वार्ता का सकारात्मक नतीजा अमेरिका के जवाब पर निर्भर करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। अराघची संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति की बैठक से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल कतर के दौरे पर है। इसका मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की कोई योजना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
आंध्र: शिकंजे में छात्राओं पर आरी से हमला करने वाला, पुलिस ने जंगल में किया एनकाउंटर; पीड़िता की हालात कैसी?
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्कूल की दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गोली मारकर दबोचा लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेमंत ने गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अनंतपुर के जिला सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
शादी का खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार - फोटो : एएनआई: X
मुंबई: शादी का खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, नवविवाहित जोड़ा भी अस्पताल में भर्ती; सभी की हालत स्थिर
मुंबई के भांडुप इलाके में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 27 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
1 - फोटो : अमर उजाला
जम्मू: नेकां की अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में तब्दील, विद्रोही विधायक बोले...हम ही असली; सीएम उमर मुसीबत में
जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में तब्दील हो गई है। पार्टी के असंतुष्ट खेमे ने दो टूक ऐलान किया है कि हम ही 'असली नेकां' हैं। बागियों ने अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया कि हम 17 या 18 नहीं, बल्कि पूरे 25 विधायक हैं। हम सभी लामबंद हैं और सभी एकजुट रहने की कसम खाई है। हम पार्टी को कुछ चंद लोगों की कॉरपोरेट इकाई नहीं बनने देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
रिलीज हुआ किंग का पहला गाना 'तू मिल जाए' - फोटो : Instagram @shahrukhkhan
किंग: ‘इस बार दिल में आग लगी है’, शाहरुख के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा; रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना
शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सभी को अपना दीवाना बनाया है। आज वे अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने शाहरुख के बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
अमेरिका ईरान - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम एशिया संकट: सैन्य कार्रवाई नहीं, कूटनीति से निकलेगा समाधान; अमेरिका-ईरान तनाव पर यूएई की अपील
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव की आशंका के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गरगाश ने रविवार को कहा कि सैन्य कार्रवाई से मौजूदा संकट का समाधान नहीं निकलेगा, बल्कि इससे क्षेत्र की स्थिति और जटिल हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कतर की मध्यस्थता में चल रही बातचीत से कोई कूटनीतिक रास्ता निकल सकता है और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव का नया दौर टल सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
पीवी सिंधू - फोटो : @Pvsindhu1
'31 नया 21 है': हाइलो ओपन में पीवी सिंधू ने लहराया तिरंगा, भगवान हनुमान को किया याद; बोलीं- कृपा बनी रही
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने एक बार फिर अपनी शानदार खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिंधू ने रविवार को जर्मनी में खेले गए हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह इस सीजन में उनका दूसरा खिताब है। इस बड़ी सफलता के बाद सिंधू ने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते हुए देशवासियों का आभार जताया और अपनी सफलता का श्रेय हनुमान जी की कृपा को दिया। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
भगदड़ के बाद शुभेंदु अधिकारी का बयान - फोटो : एजेंसी-वीडियो / अमर उजाला
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: राजनीतिक हिंसा पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी ग्रुप डी की नौकरी, किन लोगों को लाभ?
पश्चिम बंगाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है। इसके तहत राज्य में राजनीतिक हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार के एक पात्र सदस्य को ग्रुप डी की नौकरी मिलेगी। यह योजना 1 जनवरी, 2001 से हुई ऐसी घटनाओं को कवर करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक हिंसा में अपने कमाने वाले सदस्यों को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता देना है। पढ़ें पूरी खबर...


बंगाल: सीएम शुभेंदु का एलान- मतुआ शरणार्थियों को जमीन और मकान देगी सरकार, जेल में बंद लोग रिहा किए जाएंगे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को घोषणा की कि पड़ोसी देश बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आ रहे मतुआ शरणार्थियों को आने वाले दिनों में रिहा किया जाएगा। साथ ही, उन्हें राज्य में जमीन और आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान मतुआ शरणार्थियों को जेलों में बंद किया गया था।  पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

भाजपा का दावा: राहुल-प्रियंका के बीच दरार, विपक्ष के नेता बहन को कर रहे दरकिनार; संबित पात्रा की दलीलें क्या?
भाजपा ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व वाले दो खेमों में बंट गई है। भाजपा ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को इंडिया गुट के दो विरोध प्रदर्शनों में बोलने नहीं दिया। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी को डर था कि उनकी बहन उन्हें दरकिनार कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
टीडीपी नेता ने की महिला से अभद्रता और मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बंगाल: दक्षिण 24 परगना में चर्च उद्घाटन समारोह में तोड़फोड़, पादरी-श्रद्धालुओं पर हमला; ईसाई संगठनों में रोष
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चर्च के उद्घाटन समारोह के दौरान कथित तौर पर 30 से 35 लोगों के एक समूह ने परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और पादरियों तथा श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। शनिवार को हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

top headline today important and big news stories of 2 November updates on amar ujala news in hindi
सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/सीबीआई
महादेव एप सट्टेबाजी: सरगना सौरभ चंद्राकर का ओमान से भारत प्रत्यर्पण; अब क्या होगी अगली कार्रवाई?
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण सफलतापूर्वक करा लिया है। वह महादेव एप के अवैध सट्टेबाजी गिरोह का सरगना है। उसे ओमान से भारत लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed