फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

तीजा का जुलूस निकाल की गई कुरानख्वानी

Fri, 13 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। मुहर्रम पर्व की 12वीं तारीख को जनपद में तीजा का जुलूस निकाला गया। तीजा के सुबह से ही ताजिया चौक को साफ कर कमेटियों की ओर से कुरानख्वानी का आयोजन कराया गय। जिसमें ओलेमा, हाफिज, मौलवी व अन्य ने कुरान की तिलावत की। इसके बाद तवरुख का वितरण किया गया। कई लोगों ने दोपहर में खिचड़ी बनावाकर इमाम हुसैन के याद में बंटवाई।
विज्ञापन

नगर के मुस्लिम महाल, कसाब महाल, शाहकुटी, गल्लामंडी, नई बस्ती, प्लांट डिपो, गोबरिया, सिकटिया, लोको कालोनी, इस्लामपुर, अलीगनर, दुलहीपुर, सतपोखरी, महावलपुर, मलोखर, सकूराबाद, भिसौड़ी आदि जगहों से अखाड़ा निकाला गया। इसमें खिलाड़ियों ने तरह-तरह के करतब दिखाते रहे। कई स्थानों पर हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों की जुबां पर नारे तकबीर अल्लाहो-अकबर का सदाएं गूंजती रहीं। अखाड़ा के खिलाड़ियों ने बनैठी, लाठी, तलवार, चाकू के कई करतब दिखाए। दुलहीपुर में शिया जामा मस्जिद के पास इमाम हुसैन की याद में आग मातम हुआ। यहां दहकते अंगारों से होकर मातमी नौजवान गुजरे और इमाम हुसैन को याद किया। इस दौरान राहिब जाफरी, आबिद अली, रमजान अली, फिरदौस रजा, रहमान, आशिफ, इरफान, जुम्मन, गुलाम शरीफ, मुमताज, आजाद, शाहिद तौसीफ, शाकिर अंसारी, आफताब आलम, रेयाज, फिरोज, आदि रहे। चकिया में कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में तीजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस सरकारी इमाम चौक से उठाया गया। जुलूस में कई अखाड़ो के युवकों ने कला का प्रदर्शन किया व नौहाख्वानी की। जुलूस छबीले के घर तक जाने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।पड़ाव में जलीलपुर, मढिया, बहादुरपुर, चौरहट, सेमरा, कटेसर, व्यासपुर आदि गांवों में तीजा का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed