फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

चौकी प्रभारी सहित दो दरोगा लाइन हाजिर

Sat, 17 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। एसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को डेढ़ावल चौकी प्रभारी एसके मिश्रा तथा सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पिछले दिनों डेढ़ावल चौकी क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी की मौत तथा सदर कोतवाली के बिसौरी गांव में किसान की हत्या के मामले को लेकर दोनों उपनिरीक्षकों पर एसपी की गाज गिरी है। वहीं दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ जांच के लिए एसपी ने संबंधित सीओ को निर्देश जारी किया है। दस अगस्त को डेढ़ावाल चौकी क्षेत्र के धरहरा नहर के पास बदमाशों ने कमालपुर निवासी व्यापारी महेंद्र रस्तोगी उर्फ भोले की नई कार लूटने के बाद गोली मार दी। घायल व्यापारी की दो दिन वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जिले की पुलिस नाकाम रही। वहीं गाजीपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अपने अधीनस्थों की कार्यशैली से नाराज एसपी ने शुक्रवार को डेढ़ावल चौकी पर तैनात सुनील कुमार मिश्र को लाइन हाजिर करते हुए उसके खिलाफ जांच बैठा दी। उन्होने सकलडीहा सीओ पीएस चंदेल को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। वहीं 11 अगस्त को सदर कोतवाली के बिसौरी गांव में भूमि विवाद के चलते किसान भोला यादव की मौत के मामले में हल्का प्रभारी प्रशांत सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित पक्षा का आरोप था कि उक्त दरोगा की निष्क्रियता के चलते किसान को जान गवानी पड़ी। एसपी ने सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय को मामले की जांच का निर्देश दिया। बताया कि जिम्मेदारियों में लापरवाही के चलते दोनों उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed