चाैंका देगी चंदाैली की घटना : पहले मांगी खैनी फिर काट दिया गला, तड़पकर थम गईं सांसें; जानें पूरा मामला
Chandauli News : चरवाहे पर धारदार हथियार से हमले की जानकारी मिलते ही माैके पर शिकारगंज चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। खून से लथपथ व्यक्ति को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विस्तार
शिकारगंज चौकी क्षेत्र के लगभग दो किलोमीटर दूर पंडी गांव निवासी राजेश खरवार (45) शनिवार को सुबह गुलाल बंधी के जंगल में बकरी चराने प्रतिदिन की तरह गए हुए थे। बकरी चोरों के नोकझोंक में बकरी चोरी की नियत से राजेश के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले के बाद बकरी लेकर फरार हो गए।
माैके पर ही राजेश अचेता अवस्था में गिर गया। अन्य चरवाहों से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
पंडी गांव निवासी चुल्लही खरवार के पांच बेटों में सबसे बड़ा राजेश खरवार प्रतिदिन की तरह शनिवार को सुबह लगभग 200 की संख्या में बकरियों को लेकर गांव से दो किलोमीटर दूर गुलाल बंधी के जंगल स्थित रनिहवा घाट रमटा पहाड़ पर चराने के लिए गया हुआ था। उनके साथ अन्य पालक अपनी बकरियों को लेकर गए हुए थे।
उनसे कुछ दूरी पर राजेश खरवार अपनी बकरियों का चरा रहे थे। जानकारी के तहत अन्य बकरी पालकों से मिली जानकारी में लगभग आधा दर्जन की संख्या में कुछ लोग उनसे वार्ता करने लगे और खाने के लिए उनसे खैनी मांगा। इसी बीच, बकरियों को हांकने लगे तो उनसे नोकझोंक होने लगी।
एक झटके में किया हमला
बहसबाजी के बीच ही बकरी चोर ने उनके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले से वे मौके पर ही अचेत हो गए और चोरों ने लगभग 100 बकरियों को उड़ा लिया। अन्य चरवाहों की मदद से ग्राम प्रधान राजेश को जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
शिकारगंज चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए। अचेत पड़े राजेश को सीएनजी ऑटो से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया, जहां डॉक्टर निशांत उपाध्याय ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से पिता चूल्लही, माता कलावती, पत्नी अनीता, भाई गुड्डू, सुभाष, गुरुदेव और वीरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनो और ग्रामीणों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने और गांव के बकरी पालकों पशुपालकों को क्षेत्र में सुरक्षा मुकम्मल कराने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।