फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Fire broke out in a room on the upper floor of the house, goods burnt

चंदौलीः मकान के ऊपरी तल पर बने कमरे में लगी आग, सामान जले

Mon, 21 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Fire broke out in a room on the upper floor of the house, goods burnt
चंदौली जनपद के धानापुर कस्बा स्थित रामलीला चबूतरे के समीप सोमवार को दोपहर दो मंजिला मकान के ऊपरी तल स्थित एक कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देख घर की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा के पास पिंटू मोदनवाल की खील-बताशे की दुकान है। दोपहर में पिंटू की मां व छोटा भाई संजय दुकान पर थे। घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में बाहर से ताला बंद था। दोपहर अचानक पिंटू के कमरे से धुआं निकलता देख परिजन शोर मचाने लगे। उसी समय बैंक ड्यूटी पर निकली पुलिस की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल फोन कर विद्युत सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से पानी का पाइप लेकर छत पर चढ़े पुलिसकर्मियों ने कमरे में अंदर प्रवेश कर आग पर काबू पा लिया। पिंटू की मां ने बताया कि आग से कमरे में रखा टीवी, कूलर, मेज, कुर्सियां आदि जल गए। लोगों ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed