फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli defeated Roorkee in Inter State Academy Cricket

Chandauli News: इंटर स्टेट एकेडमी क्रिकेट में चंदौली ने रुड़की को हराया

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chandauli defeated Roorkee in Inter State Academy Cricket
पीडीडीयू नगर। टी ट्वेंटी इंटर स्टेट एकेडमी क्रिकेट के फाइनल में चंदौली ने रुड़की को 19 रनों से हरा दिया। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन और रेडिएंट स्टार एकेडमी रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। रुड़की उत्तराखंड के रेडिएंट स्टार एकेडमी क्रिकेट खेल मैदान पर टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय सिंह चंदौली की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें सचिन पटेल ने शानदार नाबाद 38 रन, मयंक जायसवाल ने 30 रन, विवेक यादव ने तेज 24 रन बनाए। रुड़की उत्तराखंड की तरफ से जतिन ने चार विकेट लिए। वहीं अंकित को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की उत्तराखंड की पूरी टीम 131 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से अमनदीप ने सर्वाधिक 40, लोकेश ने 25 और अमन ने 20 और आकाश ने 18 रन बनाए। संजय सिंह चंदौली की तरफ से सचिन पटेल ने तीन विकेट लिए। अनिकेत, विवेक और सुजित ने एक एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सचिन पटेल को दिया गया। सचिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बल्लेबाज भी रहे। अंपायरिंग विवेक और सचिन ने की जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed