फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli

सदस्यता सूची तैयार करने पर हुआ विचार-विमर्श

Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान वार्षिक चुनाव 2020 के मद्देनजर वार्षिक एवं आजीवन सदस्यता सूची तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष बार काउंसिल आफ इंडिया व बार काउंसिल आफ यूपी के दिशा-निर्देश के अनुसार वही सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनके पास बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा वेरीफिकेशन के बाद सीओपी कार्ड जारी हुआ है। इसके अलावा वे अभ्यर्थी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जो 2010 के बाद बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर ली है। कहा कि 2020 के वार्षिक चुनाव के माडल बायलाज के मुताबिक चुनाव में पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने की उम्र सीमा व नियमित प्रैक्टिस केक आधार पर निर्धारित की गयी है। इसके इतर किसी भी प्रत्याशी का भरा हुआ फार्म निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में किसी तरह की कोई अपील अथवा देय शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। आह्वान किया कि सभी सदस्य सिविल बार एसोसिएशन से फीस रसीद एवं घोषणा पत्र प्राप्त कर अपनी एक फोटो व सीओपी कार्ड अथवा बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत कर अपना मोबाइल नंबर व अपना पता उपलब्ध कराते हुए रसीद कटवा लें, ताकि फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार हो सके। इसकी प्रति बार काउंसिल आफ इंडिया व बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश व अधिवक्ता कल्याण न्यासी समिति को मतदाता सूची अधिवक्ताओं के हित एवं मिलने वाली सहायताएं प्राप्त हो सके। इसकी अंतिम तिथि दो जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद मतदाता सूची में किसी भी सदस्य का नाम शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed