फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chaandauli news

नमकीन फैक्ट्री पर छापेमारी कर 945 किलो नमकीन जब्त की

Thu, 24 Oct 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
chaandauli news
पीडीडीयू नगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को दांडी स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान नमकीन की गुणवत्ता खराब देख टीम ने उसका नमूना लिया और एक लाख 47 हजार रुपये मूल्य की 945 किग्रा नमकीन जब्त कर ली।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर खराब क्वालिटी के खाद्य पदार्थो के बाजार में आने की काफी आशंका बनी हुई है। इसमे खोवा और उससे बनी मिठाईयां समेत नमकीन व पनीर शामिल है। इसी के मद्देनजर खाद्य विभाग ने भी अपनी कमर कस ली है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दांडी स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही नमकीन पैक करने में लगे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने नमकीन के नमकीन का सैंपल लिया और गुणवत्ता खराब मिलने पर वहां रखे पूरे माल को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने 945 किलोग्राम खराब गुणवत्ता वाली नमकीन जब्त की। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी आरएल यादव ने बताया कि एक लाख 47 हजार रुपये मूल्य 945 किग्रा नमकीन जब्त की गई है। बताया कि मिलावट खोरो के खिलाफ आगे भी छापेमारी व कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed