{"_id":"6a94924b3d792b4f1a0b9908","slug":"a-small-bridge-will-be-built-in-place-of-the-damaged-canal-culvert-in-kharan-chandauli-news-c-189-1-svns1011-153804-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खड़ान में नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह बनेगा लघु सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खड़ान में नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह बनेगा लघु सेतु
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/धानापुर। धानापुर क्षेत्र के खड़ान गांव में नहर पर 1.22 करोड़ रुपये से क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। लघु सेतु बनने के बाद आसपास के छह गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया की रेलिंग टूटकर नाले में नहर में गई है, जबकि रैंप पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिया से आवागमन बंद हो गया है। इससे किसानों और ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
इस पुलिया से खड़ान, सिंहावल, कांधरपुर समेत करीब छह गांवों के लोग आते-जाते थे। लंबे समय से ग्रामीण नई पुलिया बनाने की मांग कर रहे थे। इस पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। सेतु बनने से आसपास के छह गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इनसेट.....
दो किमी का लगाना पड़ता है चक्कर
पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण इससे आवागमन बंद है। किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने के लिए करीब दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
कोट....
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए खड़ान गांव में नहर पर लघु सेतु के निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।