फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anand Rastogi was elected president and Dilip was elected general secretary.

Chandauli News: आनंद रस्तोगी अध्यक्ष और दिलीप महामंत्री निर्वाचित

Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Anand Rastogi was elected president and Dilip was elected general secretary.
कमालपुर। उद्योग व्यापार मंडल कमालपुर का चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ, जिसमें व्यापारियों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुई और छह बजे के बाद परिणाम की घोषणा हुई। इसमें आनंद रस्तोगी अध्यक्ष और दिलीप महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर आनंद रस्तोगी और भरत रस्तोगी के बीच सीधा मुकाबला रहा। दोनों चरणों के मतों को मिलाकर आनंद रस्तोगी को 339, जबकि भरत रस्तोगी को 212 मत मिले। आनंद रस्तोगी ने 127 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर रितेश पांडेय, राजकुमार मौर्या और दिलीप त्रिसुलिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। दिलीप त्रिसुलिया को 219, रितेश पांडेय को 177 और राजकुमार मौर्या को 154 मत मिले। दिलीप त्रिसुलिया ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रितेश पांडेय को 42 मतों से हराकर महामंत्री पद हासिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर विनोद अग्रहरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद रस्तोगी और महामंत्री दिलीप त्रिसुलिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ कस्बे में विजय जुलूस निकाला। जगह-जगह समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed