फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government working for the safety, respect and self-reliance of women: Dayashankar

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए काम कर रही सरकार : दयाशंकर

Mon, 31 Aug 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government working for the safety, respect and self-reliance of women: Dayashankar
धानापुर में भाजपा विधायक सुशील सिंह को रक्षा बांधती सैयदराजा चेयरमैन आभा जायसवाल। संवाद
धानापुर। कस्बा स्थित अमर इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को रक्षाबंधन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह को राखियां बांधीं। इस दौरान मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और विधायक सुशील सिंह ने शहीद पार्क में शहीदों को नमन किया। आयुष मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ आपसी भाईचारे, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का पर्व है। महिलाओं की ओर से बांधी गई प्रत्येक राखी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार काम कर रही है। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का संदेश देने वाला पर्व है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सैयदराजा विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देता है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सुशील सिंह जनौली, गोपाल बिंद, रमेश द्विवेदी, विपीन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed