फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CDO expressed displeasure over poor progress of nutrition mission

पोषण मिशन की खराब प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Wed, 28 Oct 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over poor progress of nutrition mission
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों से बैठक करते सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में राज्य पोषण मिशन की खराब प्रगति पर सीडीओ डॉ. अभय सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे हर हाल में सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही सीडीपीओ को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के बेड खाली पड़े हैं। वहीं कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कुपोषण को हर हाल में खत्म करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। लेकिन लापरवाही के चलते योजना में बाधा उत्पन्न हो रही है। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी में भर्ती कराने, अभिभावकों को योजनाओं से संतृप्त कराने, अधिकारियों को लाल और पीला श्रेणी वाले बच्चों के घर जाने का निर्देश दिया। कहा कि कुपोषितों के इलाज, भोजन आदि की मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए। ग्रामीणों को भी कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाए। इसकी नियमित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। कहा कि जिले में चयनित स्थानों पर पोषण वाटिका बनवाई जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया। डीपीओ को निर्देशित किया कि समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करें। गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही कार्रदाई संस्था के प्रतिनिधियों से बात कर शीघ्र निर्माण पूर्ण कराएं। इस अवसर पर डीपीओ नीलम मेहता, डीआइओएस डॉ. विनोद कुमार राय, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed