फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cattle smugglers jumped from the Ganga bridge upon seeing the police cordon; one died, while the other is in critical condition.

Chandauli News: पुलिस की घेराबंदी देख गंगा पुल से कूदे गो तस्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers jumped from the Ganga bridge upon seeing the police cordon; one died, while the other is in critical condition.
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पुलिस की घेराबंदी देख दो गो-तस्करों ने गंगा पुल से छलांग लगा दी। इनमें एक आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने तीसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम शनिवार को सुबह करीब 6:10 बजे तीरगांवा-सैदपुर मार्ग पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गोवंश से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान दो आरोपी सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान काजू कुमार (24) निवासी उमरीपट्टी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ तथा शिवांशु कुमार (26) निवासी बनगावां, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान काजू कुमार की मौत हो गई जबकि शिवांशु कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीसरे आरोपी शक्ति कुमार (20) निवासी सरताला मोकलपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पिकअप में मौजूद 11 गोवंश को मुक्त करा लिया। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी समेत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
------------------------
छह साल में तीसरी बड़ी घटना
चंदौली जिले में पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए पुल या नदी में छलांग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। वर्ष 2021 से अब तक इस तरह की तीन बड़ी घटनाओं में पांच आरोपि की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हुए हैं।

---------------
2021 : कर्मनाशा नदी में कूदे तीन तस्करों की हुई थी मौत
7 अप्रैल 2021 को चकिया क्षेत्र में बिहार से गोवंश लेकर आ रहे पशु तस्करों का पुलिस ने पीछा किया था। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने कर्मनाशा नदी में छलांग लगा दी। नदी में गिरने से चकिया के घुरऊपुर निवासी चंद्रेश, उसके साथी बाड़ू तथा जौनपुर निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
---------------
2025 : कर्मनाशा नदी में कूदने से एक तस्कर की गई थी जान
वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पशु तस्कर ट्रैवलर वाहन छोड़कर कर्मनाशा नदी में कूद गया। नदी में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा तस्कर साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर उसमें लदे गोवंश को मुक्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed