{"_id":"570ff6ec4f1c1b483f4a6ca4","slug":"cash-burned-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से नकदी और सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से नकदी और सामान जला
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
आग से जला सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को लगी आग से साठ हजार रुपये नकदी सहित घर-गृहस्थी का सामान जलने से करीब पौने दो लाख रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
धीना क्षेत्र के रैथा गांव में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात कारणों से अंगद, जमुना, बरसाती और दशमी के रिहायशी मड़ई में आग लग गई। इससे मडई में रखे जमुना के 20 हजार तथा दशमी के 40 हजार रुपये नकदी सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल रामजी ने अगलगी की घटना में डेढ़ लाख रुपये क्षति का आंकलन किया है। लेखपाल ने बताया कि जुमना और दशमी ने अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसे इकट्ठा करके रखे थे। आग लगने से नकदी सहित अनाज, बिस्तर, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए।
दूसरी ओर चहनियां क्षेत्र के सुरतापुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से तीन सगे भाईयों लालजी, विनोद और दूधनाथ की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। इससे मड़ई में रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं दो बकरियों की जलने से मौत हो गई। जबकि भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों परिवारों के लोग खाना बनाने के बाद गेहूं की कटाई करने खेत में गए हुए थे। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी चंद्रमोहन सिंह की झोपङ़ी में भी शार्ट सर्किट से गुरुवार को आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखी चारपाई, चौकी, बिजली मोटर, घङी और सीमेंट शेड नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।