फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against 19 for destroying plants

Chandauli News: पौधे नष्ट करने पर 19 के खिलाफ मुकदमा

Mon, 12 Aug 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 19 for destroying plants
नौगढ़। पौधे नष्ट कर वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने के मामले में बीट प्रभारी ने चकरघटृटा थाना में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी केसार और गहिला गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नौगढ़ रेंज के हथिनी वन क्षेत्र में वर्ष 2023 में लगाए गए पौधों को कुछ लोग नष्ट करने के साथ बोना नाली और गड्ढों को भी पाट दिया है। बीट प्रभारी राजेंद्र सोनकर ने आरोप लगाया है कि कई बार मना करने के बावजूद गहिला निवासी प्रेमनाथ, विमलेश, हरिचरण नहीं मान रहे थे। इसी प्रकार मझगांई रेंज के गहिला वन ब्लॉक कंपार्टमेंट नंबर 8 में वर्ष 2021 में लगाए गए पौधों को केसार गांव के 16 लोगों ने कुल्हाड़ी से काट दिया। महिलाएं बोना नाली पाट रहीं थीं। सूचना मिलने पर वन दरोगा राजकुमार और वन रक्षक दुधनाथ यादव मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़ा लिया। मनबढ़ों ने एक वाचर को पकड़कर पीट दिया। साथ ही जंगल में जोताई से मना करने पर एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। वन क्षेत्राधिकारी मझगांई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पौधों को नष्ट कर वन भूमि पर कब्जा करने के प्रयास में आरोपियों के मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed