फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burned Holika, Abir Gulal flew

जली होलिका, उड़े रंग गुलाल, गूंजा जोगिरा सा रा रा

Mon, 09 Mar 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Burned Holika, Abir Gulal flew
पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर में एक दूसरेस्त्र को अबीर गुलाल लगाने के बाद सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। बुराई पर भक्ति की जीत का प्रतीक होलिका दहन सोमवार की रात समारोहपूर्वक किया गया। जिले में कुल 1544 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका जलते ही लोगों ने आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े की थाप पर फाग गीत गाए। एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल से नहलाया और होली की बधाई दी। जगह जगह डीजे पर गूंज रहे होली गीत पर ठुमके लगाए। जोगिरा सारा रा रा की गूंज चहुंओर होती रही।
विज्ञापन

वैसे तो कहीं वसंत पंचमी तो कहीं महाशिवरात्रि पर होलिका लगाने की शुरूआत हुई। इसके बाद लगातार लकडियां काट कर उस पर लादा गया। सोमवार की सुबह से ही होलिका दहन की तैयारी में युवा जुट गए। युवाओं ने घर घर घूमकर लोगों से होलिका के लिए लकड़ियां, उपले आदि जुटाए। वहीं होली मिलन के लिए चंदा एकत्र किया। होलिका के आस -पास लाउडस्पीकर लगाए और रंग बिरंगे कागजों से पूूरे इलाके को सजाया। नगर के नई बस्ती, गुरुद्वारा के समीप, गल्ला मंडी के सामने, राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) के समीप, चकिया तिराहे, रविनगर, नई सट्टी, पटेलनगर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, शाहकुटी, काली महाल, अलीनगर, परशुरामपुर, सिकटियां सहित रेलवे कालोनियों में होलिका सजाई गई। विभिन्न स्थानों पर लड़कियों पर होलिका और भक्त प्रह्लाद की मूर्ति स्थापित की गई। यहां महिलाओं ने शाम के वक्त पूजा अर्चना की। रात लगभग नौ बजे होलिका के समक्ष युवा एकत्र हुए। ढोल नगाड़ों की थाप पर होली गीत गाते हुए और डीजे की आवाज पर झुमते हुए होलिका में आग लगाई गई।जैसे ही होलिका जली युवाओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। देर रात तक पटाखों की गुंज से इलाका दहला रहा। वहीं एक दूसरे पर रंग, अबीर और गुलाल की बौछार कर दी। होली है, जोगिरा सारा रा रा से इलाका गूंजने लगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर दिन भर पुलिस चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से घोषित कॅरोना महामारी को देखते हुए गले मिलने के त्योहार होली पर भीलोगों ने सतर्कता बरती। गीली होली के बजाए सुखी होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल से नहलाया। हालांकि यह नगरीय इलाकों में ही दिखा। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने जमकर एक दूसरे को रंगों से भिगोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। होलिका पर आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर जिले भर में जगह जगह फायर ब्रिगेड की विशेष ड्यूटी लगाई गई। नगर के जीटी रोड पर काली मंदिर के समीप फायर ब्रिगेड का वाहन को खड़ा किया गया। यहां ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल सुरेश, चालक सुरेन्द्रनाथ यादव, ओपी दुबे, सरोज गौतम, चितरंजन यादव, सुरेश सिंह रहे। इसी तरह सकलडीहा, चंदौली, चकिया में एक एक वाहन खड़ा किया गया।
02.होली की पूर्व संध्या पर खाली हुए एटीएम
एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की लगी लंगी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। होली की पूर्व संध्या पर बैंकों में छूटटी हो गई वहीं एटीएम भी खाली हो गए। जिस एटीएम पर पैैसे मिले वहां पैसे निकालने वालों की लंबी कतारें लगी रही। यहां भी शाम तक एटीएम ने जवाब दे दिया। इससे उत्साह के पूर्व होली पर पैसा न मिलने पर कुछ लोगों ने निराशा रही।
वैसे तो बाजार में होली की तैयारी पहले से शुरु हो गई थी। माह के पहले पखवारे में पर्व होने की वजह से लोगों को पैसे की किल्लत झेलनी पड़ रही है। नगर में सर्वाधिक आबादी नौकरी पेशा वालों की है। नौकरी करने वालों को वेतन आम तौर पर एक से दस तारीख तक मिलती है। माह के पहले दिन रविवार होने की वजह से जब वेतन मिला तो लोगों ने खरीददारी शुरू की। यही कारण है कि बैंकों में लगातार भीड़ रही। होली की पूर्व संध्या पर बैंकों में बंदी रही। ऐसे में सुबह से ही एटीएम पर कतार लगी। दोपहर होते होते अधिकतर एटीएम खाली हो गए और शाम होते होते सभी एटीएम के शटर गिर गए। इससे लोगों को दिक्कत हुई।
पीडीडीयू नगर। होली की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर के जीटी रोड पर साप्ताहिक बाजार सजा। ऐसे में यहां खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में होली के मद्देनजर साड़ी, सूट, सलवार, जूते चप्पल और आर्टिफिशियल गहनों की खरीददारी अधिक हुई। नगर के साथ नियामताबाद, दुलहीपुर, पड़ाव आदि इलाकों से खरीददार यहां पहुंचे।
नगर के बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है। ऐसे में बंद दुकानों के आगे पिछले 15 वर्षों से सोमवारी बाजार सज रहा है। होली के एक दिन पहले सोमवार होने की वजह से बाजार में बंदी का असर नहीं रहा। हालांकि इसके बाद भी सोमवारी बाजार सजा। यहां सुबह से देर शाम तक खरीददारों की भीड़ जुटी रही।
चकिया। होली के त्योहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सोमवार को एडीशनल एसपी आपरेशन विरेन्द्र यादव एवं सीओ नीरज पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

होली पर सामाजिक भाईचारा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को चकिया, इलिया, शहाबगंज, बबुरी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलिया, चकिया नगर, सिकन्दरपुर, भीषमपुर, शिकारगंज, सैदूपुर में पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च के दौरान कोतवाल रहमतुल्ला खान, एसएसआई राणा प्रताप यादव, इलिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, चौकी इंचार्ज शिवबाबू यादव, रामपुर चौकी इंचार्ज भूपेश चंद्र कुशवाहा, शिकारगंज चौकी इंचार्ज दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed