{"_id":"69ff928c489d6ce0370acc2f","slug":"bulldozers-run-on-three-concrete-houses-built-on-forest-land-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148290-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: वन भूमि पर बने तीन पक्के मकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: वन भूमि पर बने तीन पक्के मकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
चकरघटृटा थाना क्षेत्र के मझगांई वन रेंज के गंगापुर बीट स्थित भैसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या-7 के आरक्षित वन भूमि पर अभियान चलाकर शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया।
इस दौरान बुलडोजर से 3 पक्के आवास जमींदोज किए गए। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटानेवाली टीम पर पथराव भी किया। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बजरडीहा निवासी शीला, राजकुमार निवासी परसिया और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभागीय एफआईआर दर्ज की गई थी।
संबंधित लोगों को वन भूमि पर निर्माण कार्य न करने की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा। आरोप है कि न सिर्फ पक्का मकान तैयार कर लिया गया था, बल्कि एक मकान पर लिंटर तक ढाल दिया गया था। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
शनिवार को वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची तो वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विरोध के बीच कुछ लोगों द्वारा पथराव भी किया।
अभियान के दौरान वन दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित गुप्ता, दिलीप कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, सुरेश कुमार, सुदामा मौजूद रहे।