फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brides will no longer receive anklets and toe rings; four thousand rupees will be deposited into their accounts instead.

Chandauli News: अब दुल्हन को नहीं मिलेगी पायल-बिछिया, खाते में आएंगे चार हजार

Fri, 26 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Brides will no longer receive anklets and toe rings; four thousand rupees will be deposited into their accounts instead.
पीडीडीयू नगर/कंदवा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वधुओं को अब शगुन की पोटली में पायल और बिछिया नहीं मिलेगी। शासन ने उपहार सामग्री की सूची में बदलाव करते हुए इन आभूषणों को हटा दिया है। इनके स्थान पर अब वधू के बैंक खाते में चार हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में सामूहिक विवाह योजना शुरू होने के पर वधुओं को उपहार स्वरूप पायल और बिछिया दी जाती थी। अब शासन ने सामग्री खरीद की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नकद भुगतान का निर्णय लिया है। शासन की नई व्यवस्था के तहत अब योजना शामिल होने वालीं वधुओं के खाते में भेजी जाने वाली सहायता राशि 60 हजार से बढ़कर 64 हजार रुपये कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह राशि वधू के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे वह अपनी जरूरत के अनुसार आभूषण खरीद सकेगी।
विज्ञापन


इनसेट....

एक लाख रुपये होते हैं खर्च

कंदवा। सामूहिक विवाह योजना में प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। नई व्यवस्था में 64 हजार रुपये वधू के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि विवाह में 15 हजार रुपये खर्च होंगे। उपहार सामग्री पर होने वाला खर्च 25 हजार रुपये से घटाकर 21 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...

चांदी की बढ़ी कीमत बनी वजह

कंदवा। सामूहिक विवाह योजना के उपहार की सूची से पायल और बिछिया हटाने के पीछे चांदी की बढ़ी कीमत को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पहले वधू को चांदी की पायल और बिछिया दी जाती थी, जिस पर करीब चार हजार रुपये खर्च होते थे। चांदी के दाम बढ़ने शासन ने नकद भुगतान का विकल्प अपनाया है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि इस समय बाजार में इन आभूषणों की कीमत 10 हजार रुपये या उससे अधिक है।


कोट.....
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब चांदी के गहनों के स्थान पर चार हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि कन्याओं के खाते में भेजी जाएगी। - सुरेंद्र कुमार बिंद, एडीओ, समाज कल्याण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed