शिकारगंज। चंद्रप्रभा वन रेंज अंतर्गत अमरा दक्षिणी बीट के ललमनिया पहाड़ से सोमवार को पत्थर का बोल्डर लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में कब्जे में ले लिया गया। वहीं ड्राइवर और दो मजदूरों को भी हिरासत में लेकर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।
चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग पहाड़ी पर खनन कर बोल्डर निकाल रहे हैं। इस सूचना के बाद अमरा दक्षिणी बीट पर अभियान चलाकर ललमनिया पहाड़ से पत्थर बोल्डर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया।वन कर्मचारियों के निगहबानी में ट्रैक्टर को चकिया रेंज कार्यालय लाया गया। उसने सम्मिलित ड्राइवर और दो मजदूरों को भी हिरासत में ले लिया गया है। बोल्डर पत्थर लोड ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेने से पत्थर खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि पकड़े गए अवैध बॉर्डर लोड ट्रैक्टर और ड्राइवर दो मजदूरों पर विभागीय कार्यवाही की गई है।
इस अभियान में वन दरोगा रामचरित्र, रिशु चौबे, सच्चिदानंद, वनरक्षक अरविंद गोंड, मनदीप कुमार, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।