फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blown 8.71 lakh rupees from railway employee's account

रेल कर्मचारी के खाते से उड़ाए 8.71 लाख रुपये, जालसाजों ने बहाने से बैंक खाते की ले ली जानकारी

Tue, 09 Jun 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Blown 8.71 lakh rupees from railway employee's account
hacking - फोटो : social media

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर रेलवे में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (एसएस) ओमप्रकाश शर्मा के खाते से सोमवार की रात आठ लाख 71 हजार रुपये जालसाजों ने इंटरनेट बैकिंग के जरिए उड़ा दिए। भुक्तभोगी मुगलसराय कोतवाली से जीआरपी थाने तक का चक्कर काटता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। बैंक अधिकारियों ने भी शिकायत लेने से इनकार कर दिया। मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

विज्ञापन

 

सोनभद्र निवासी ओमप्रकाश शर्मा का रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया स्थित एसबीआई शाखा में खाता है। बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे उनके सीयूजी नंबर पर एक फोन आया और बताया कि वह डीएफएम कार्यालय से बोल रहा है। कहा कि उनकी पे स्लिप कई दिनों से नहीं भेजी जा रही है, इसके लिए उन्हें खाते की जानकारी चाहिए। रेलकर्मी ने पास बुक घर पर होने की बात कही। इस पर उसने घर का मोबाइल नंबर लिया और उनका फोन होल्ड करा कर घर के नंबर पर फोन मिलाया।

विज्ञापन

 

एसएस के पुत्र सूर्यप्रकाश ने फोन उठाया। जालसाज ने ओमप्रकाश का फोन काट दिया और उनके पुत्र से पिता की एडवांस पास बुक बनाने के लिए बैंक से जुड़े विवरण ले लिए। इतना ही नहीं, फोन पर आए ओटीपी की भी जानकारी ले ली। इसके बाद रात में नौ बजे उनके खाते की नेट बैंकिंग एक्टिव की गई। धीरे-धीरे कर उनके खाते में पड़े आठ लाख 71 हजार रुपये जालसाज ने उड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed