फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Blockade by placing dead body on the road

Chandauli News: सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Blockade by placing dead body on the road
पड़ाव। क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी प्रिंस पटेल (22) का गंगा में शव उतराया मिला था। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिला तो ग्रामीणों के साथ परिजनों ने जलीलपुर चौकी के सामने चक्काजाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर करीब पौन घंटे लोगों ने जाम समाप्त किया तो यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मढ़िया गांव निवासी प्रिंस पटेल का शव मंगलवार को मिला था। बुधवार को परिजन एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करने लगे। मामले की जानकारी पाकर तीन थानों की पुलिस के साथ सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। परिजन एक व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने और चौकी के एक सिपाही को निलंबित करने की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

वहीं, चक्काजाम के कारण पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग यातायात बाधित हो गया। सीओ के समझाने-बुझाने पर 40 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed