फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP made Dr. Mahendranath Pandey its candidate from Chandauli for the third time.

Chandauli News: भाजपा ने तीसरी बार चंदौली से डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को बनाया प्रत्याशी

Sun, 03 Mar 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP made Dr. Mahendranath Pandey its candidate from Chandauli for the third time.
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को देश के 195 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। देश के आखिरी जिले और 76वीं लोकसभा सीट चंदौली से डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान समय में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। शनिवार को भी वे चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे थे। इसी बीच टिकट फाइलन होने की सूचना के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15 अक्टूबर, 1948 को गाजीपुर के पखनपुर गांव में हुआ था। अपनी शिक्षा उन्होंने वाराणसी से प्राप्त की है। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी भी किया है। शिक्षा पूरी करने के बाद वह छात्र राजनीति में सक्रिय हो गये। महेंद्र नाथ पांडेय सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 1973 में अध्यक्ष चुने गए और 1978 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के महामंत्री बने। सबसे पहले वे वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में चन्दौली सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। 2019 में वह 17वीं लोकसभा में चंदौली से दोबारा सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया था, किंतु 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद महेंद्र नाथ पांडेय को भारी उद्योग मंत्रालय का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

--
चंदौली में लोकसभा चुनाव, 2019 में उनके मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन के संजय सिंह चौहान और जअपा-कांग्रेस गठबंधन की शिवकन्या कुशवाहा चुनावी मैदान पर रहे। चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 5 लाख 10 हजार 733 वोट मिले। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के संजय सिंह चौहान को 13 हजार 959 वोट के अंतर से हराया। चंदौली सीट के मतदाताओं ने उन्हें दोबारा सांसद चुनकर लोकसभा में भेजने का काम किया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 16 साल बाद इस सीट से भाजपा को जीत दिलाई थी। पिछली बार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 4 लाख 14 हजार 135 वोट मिले थे। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्या को एक लाख 56 हजार 756 वोट के भारी अंतर से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े।
-1975-1976 में एवीबीपी के वाराणसी जिला संयोजक रहे।
-1985-1986 में भाजयुमो का प्रदेश मंत्री बनाया।
-1987 में भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चुने गए।
-पहली बार 1991 में सैदपुर (गाजीपुर) विधानसभा से वह विधायक चुने गए।
-1996 में भी दोबारा सैदपुर से जीते।
-महेंद्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मंत्री रहे।
- भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार में आवास एवं नगर विकास राज्यमंत्री।
-मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में नियोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।
-प्रदेश में राजनाथ सिंह व स्व. रामप्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में पंचायती राज्य मंत्री रहे।
-2014 में 16 वीं लोकसभा चुनाव में चंदौली से सांसद चुने गए थे।
-2019 में वह दोबारा सांसद बने और पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए।
02.आनंद रत्न मौर्य के बाद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को भाजपा ने दिया तीसरी बार टिकट
-आनंद रत्न की तरह डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय के हैट्रिक लगाने की संभावना
पीडीडीयू नगर। चंदौली लोकसभा से भाजपा के आनंद रत्न मौर्य ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। अब चंदौली के वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को तीसरी बार टिकट मिला है। डॉ. पांडेय तीसरी बार जीत हासिल करते हैं तो आनंद रत्न मौर्य की बराबरी करेंगे। महेंद्रनाथ पांडेय के 2019 में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने कांग्रेस की पांच बार जीत की बराबरी की थी। अगर इस बार भाजपा जीतती है तो चंदौली से सबसे ज्यादा छह बार का रिकार्ड उसके नाम होगा।

चंदौली के लोगों ने हर पार्टी को अपनाया है। चंदौली से पांच बार कांग्रेसी सांसद हुए हैं। वहीं पांच बाद भाजपा ने जीत दर्ज की हैं। एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, सपा, बसपा और जनता दल ने जीत दर्ज की है। यदि चंदौली लोकसभा सीट के इतिहास को देखें तो 1952 में त्रिभुवन नारायण सिंह (कांग्रेस), 1957 में त्रिभुवन नारायण सिंह (कांग्रेस), 1962 में बालकृष्ण सिंह (कांग्रेस), 1967 में निहाल सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी), 1971 में सुधाकर पांडेय (कांग्रेस), 1977 में नरसिंह यादव (जनता पार्टी), 1980 में निहाल सिंह (जनता पार्टी), 1984 में चंद्रा त्रिपाठी (कांग्रेस), 1989 कैलाशनाथ सिंह में (जनता दल), 1991 में आनंदरत्न मौर्या (भाजपा), 1996 में आनंदरत्न मौर्या (भाजपा), 1998 में आनंदरत्न मौर्या (भाजपा), 1999 जवाहरलाल जायसवाल (सपा), 2004 में कैलाशनाथ सिंह यादव (बसपा), 2009 रामकिशुन यादव (सपा) ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा के डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने जीत दर्ज की। अब तीसरी बार फिर से वे चुनाव मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में तीन विधानसभा में पहले तो दो विधानसभाओं में रहे दूसरे स्थान पर
शिवपुर विधानसभा--123202
अजगरा विधानसभा--109256
मुगलसराय विधानसभा--111496
सकलडीहा विधानसभा--75632
सैयदराजा विधानसभा--86719
04.जातीय समीकरण: यादव वोट सबसे ज्यादा
-यादव--दो लाख 75 हजार लगभग
-दलित---दो लाख 60 हजार लगभग
-मौर्या----एक लाख 75 हजार लगभग
-ब्राह्मण,राजपूत,मुस्लिम---एक लाख के करीब
चंदौली लोकसभा में आने वाले विधानसभा क्षेत्र, विधायक, पार्टी
1.मुगलसराय--------------------रमेश जायसवाल, भाजपा

2.सकलडीहा--------------------प्रभुनारायण सिंह यादव, समाजवादी पार्टी
3.सैयदराजा--------------------सुशील सिंह, भाजपा
4.अजगरा (जिला वाराणसी)---------त्रिभुवन राम, भाजपा
5.शिवपुर(जिला वाराणसी)----------अनिल राजभर, भाजपा
पिछली लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019, लोकसभा चुनाव परिणाम, मिले मत, प्रतिशत
---------------------
1.डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय--भाजपा----510,733---जीते, 47.7 प्रतिशत
2.संजय सिंह--------सपा-----4,96,774----हारे, 45.79
अंतर---13959 मतों का
3.शिवकन्या कुशवाहा------जन अधिकार पार्टी----22291, 2.05
2014, लोकसभा चुनाव का परिणाम, मिले मत, प्रतिशत

1.डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय----भाजपा-----414135,जीते, 42.2 प्रतिशत
2.अनिल कुमार मौर्य-----बसपा------257389, हारे, 26.2 प्रतिशत
अंतर---156786 वोट
3.रामकिशुन------------सपा-------204145, 20.8 प्रतिशत
07. केंद्रीय मंत्री के कार्यभार के साथ संगठन के कार्यों में सक्रियता का मिला इनाम
पीडीडीयू नगर। डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय पार्टी की जिम्मेदारी के साथ ही संगठन में सक्रियता की वजह से इनाम स्वरूप में उनको तीसरी बार टिकट मिला है। पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बड़े लक्ष्यों के साथ सौंपी थी, जिसे पूरा करने में वह काफी हद तक सफल भी रहे हैं। उन्होंने संगठन में सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। पार्टी पदाधिकारी उनकी सरलता, सौम्यता और मृदुभाषी व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हैं। महेंद्र नाथ पांडेय की राम जन्मभूमि आंदोलन में भी भागीदारी रही है। आपातकाल में वह पांच माह के लिए डीआरडीए के तहत जेल भेजे गए थे। प्रथम राम जन्मभूमि आंदोलन में मुलायम सिंह यादव की सरकार में उन्हें रासुका के तहत निरुद्ध कर दिया गया था।
जिले में विकास पुरूष के नाम से लोग करते हैं संबोधित

पीडीडीयू नगर। चंदौली में भाजपा कार्यकर्ता डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को विकास पुरूष के नाम से बुलाते हैं। जनसभाओं में और पार्टी के स्थानीय बैनर पोस्टर में भी विकास पुरूष नाम लिखा जाता है। पहले लोकसभा के कार्यकाल में डॉ.पांडेय ने जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर, केंद्रीय विद्यालय में 800 लोगों का प्रेक्षागृह, मट्कुट्टा गेट ओवरब्रिज,लोकमनपुर ओवरब्रिज,सैयदराजा बाजार सहित आठ ओवरब्रिज का शिलान्यास कराए जो अब पूरा हो चुका है। दूसरे कार्यकाल में पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन की शुरुआत, ट्रामा सेंटर का कार्य, इंडो इजराइल सब्जी अनुसंधान केंद्र, मछली मंडी, पाइप लाइन से गैस आपूर्ति आदि के कार्य कराए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed