फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding homeopathic doctor dies due to vehicle accident

वाहन के धक्के से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत

Thu, 15 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding homeopathic doctor dies due to vehicle accident
नौगढ। थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव के पास बुधवार की दोपहर भारी वाहन के धक्का मार दिए जाने से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत डॉक्टर का शव थाने ले आई जहां उसकी पहचान शहाबगंज के मनकपड़ा गांव निवासी डॉ. रमाकांत कुशवाहा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डॉ. रमाकांत कुशवाहा (64) नौगढ़ में मानव सेवा केंद्र में होम्योपैथिक चिकित्सक के पद पर तैनात थे। वे प्रतिदिन बाइक से अपने गांव मनकपड़ा से आया-जाया करते थे। डॉ. रमाकांत सिंह कुशवाहा वर्ष 1996 से मानव सेवा केंद्र में नौगढ़ क्षेत्र की जनता को अपनी सेवा दे रहे थे। वे दूर दराज के गांवों से आए मरीजों का निशुल्क इलाज करते थे। बुधवार की सुबह वे घर से बाइक लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में लेहड़ा गांव के समीप तेज गति से आ रहे किसी भारी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे डॉक्टर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर सड़क पर तड़पने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार डॉक्टर का शव लगभग आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राम उजागीर ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में रोना-धोना मच गया। वहीं हादसे के बाद से मनकपड़ा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

साथी कर्मचारियों ने की शोक सभा
डॉ. रमाकांत कुशवाहा के निधन की खबर सुनते ही नौगढ़ स्थित मानव सेवा केंद्र में शोक की लहर दौड़ गई। अन्य कर्मचारियों ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में संस्था के डायरेक्टर जगत नारायण सिंह, संजीव श्रीवास्तव, मंगल देव, रमेश मौर्या, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed