फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider woman dies after being hit by tractor, husband and mother-in-law injured

Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और सास जख्मी

Mon, 18 May 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by tractor, husband and mother-in-law injured
मुगलसराय कोतवाली के सतपोखरी गांव में रविवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी सास और पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कूंडा खूर्द गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी प्रीति यादव (25) की तबीयत रविवार दोपहर में एक बजे खराब हो गई। इस पर सुरेंद्र यादव बाइक से अपनी पत्नी को लेकर दुलहीपुर में दवा लेने गया। पीछे से उसकी मां ऊषा देवी (55) भी पहुंच गई। दवा लेकर तीनों निकले थे। पति पत्नी कुछ आगे बढ़े थे कि सामने से ईंट लदा ट्रैक्टर आ गया। रास्ता संकरा होने के कारण बाइक बेकाबू होकर पलट गई और प्रीति नीचे गिर पड़ी। इस बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने प्रीति को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति सुरेंद्र भी जख्मी हो गया। वहीं पीछे से पैदल आ रही प्रीति की सास ऊषा देवी भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही दुल्हीपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रीति की सात माह की बेटी आरवी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed