Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike crashed into house wall killing two people and seriously injuring one in chandauli

तेज रफ्तार का कहर: दीवार से टकराकर बाइक के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Mon, 15 Dec 2025 01:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Dec 2025 01:03 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक तेज रफ्तार बाइक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bike crashed into house wall killing two people and seriously injuring one in chandauli
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ये हुए हादसे के शिकार
मृतकों की पहचान डेढ़ावल गांव निवासी अखिलेश राजभर उर्फ पनारू (20) पुत्र विजय राय और निखिल प्रजापति (28) पुत्र जगनारायण प्रजापति के रूप में हुई। वहीं घायल युवक पंकज खरवार (30) पुत्र लल्लन, भी डेढ़ावल गांव का ही निवासी है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
तीनों युवक रविवार रात अपने गांव से सकलडीहा कस्बे की ओर जा रहे थे। डेढ़ावल-सकलडीहा मार्ग पर धरहरा गांव के पास सड़क पर मोड़ है, जहां बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश और निखिल को मृत घोषित कर दिया। पंकज खरवार की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed