फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Become strong through courage and technique, not just brute force.

Chandauli News: ताकत से नहीं, साहस और तकनीक से मजबूत बनें

Fri, 28 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Become strong through courage and technique, not just brute force.
पीडीडीयू नगर के चंदासी ​स्थित सीपीएस में अपराजिता कार्यक्रम में आत्मरक्षा के गुर सिखती छात्राएं - फोटो : मांगों के लिए नारेबाजी करके रोष जताते पटवारी। संवाद
पीडीडीयू नगर। अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल के तहत बृहस्पतिवार को परशुरामपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें नंद बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर के विशेषज्ञों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए तकनीकों की जानकारी दी। साथ उनका अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक के रूप में एनआईएस कोच कुमार नंदजी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए अटैक और डिफेंस तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय साहस, सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को फेस और स्टमक अटैक का अभ्यास कराया गया। छात्राओं ने जोड़ी बनाकर आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के लिए उपयोगी है। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और मुश्किलों का सामना करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार होती हैं। विद्यालय के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना जरूरी है।

कार्यक्रम में अनुष्का, ज्योति, शाइना, इशिका, रजिया, आंचल, अंशिका, आन्या, अंजल, रिम्शा, जानवी, दीपा, इंशा, सिमरन, तमन्ना, रुबी, सदफ, छाया तिवारी, कलाम खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed