{"_id":"586d54a44f1c1ba37815a5c0","slug":"banners-and-posters-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर और पोस्टर हटवाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर और पोस्टर हटवाए
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
नगर में पोस्टर बैनर हटाते कर्मचारी।
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता के पालन के लिए जिला प्रशासन बुधवार को सड़कों पर सक्रिय हो गया। जिसके तहत पूरे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर हटाये गए। इस दौरान सभी जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा बुधवार को होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई।
विधान सभा चुनाव के तहत आठ मार्च को जनपद में चार विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अलीनगर से लेकर चंदासी तक सरकारी एवं सार्वजनिक इमारतों एवं खंभों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर एवं बैनर को तहसीलदार सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में उतरवाया गया। इस दौरान इओ नगर पालिका परिषद मुगलसराय धर्मराज यादव, कोतवाल अजीत कुमार मिश्र, एसआई अजय कुमार अवस्थी, एसआई पीपी श्रीवास्तव आदि रहे।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद यादव ने मढ़िया, बहादुरपुर, चौरहट, सिमरा, कटेसर, भोजपुर, रतनपुर, बखरा, व्यास आदि क्षेत्रों में लगाये गये पोस्टर और बैनर हटवाये। कंदवा संवाददाता के अनुसार एसएचओ राम जी सिंह ,एस आई शत्रुध्न सिंह की टीम ने सार्वजनिक जगहों पर लगे विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग ,बैनर, और पोस्टरों को हटा दिया। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर में लगे दलों के पोस्टर व बैनर ईओ नगर पंचायत चकिया और कोतवाली पुलिस ने हटवा दिए।