फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Backwards and Dalits have not got their rights till date: Virendra

आज तक नहीं मिला पिछड़ों, दलितों को हक : वीरेंद्र

Mon, 12 Aug 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Backwards and Dalits have not got their rights till date: Virendra
चंदौली। समाजवादी पार्टी के नरसिंहपुर खुर्द स्थित कार्यालय लोहिया भवन में रविवार को संविधान स्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी हुई। इसमें चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को आज तक उनका हक नहीं मिल पाया है। समाज के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन किया है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में गाजीपुर के पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार से संविधान को बचाने की जरूरत है। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी, लेकिन भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है। इसके लिए मिलकर संघर्ष करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि हर वर्ग के हित के लिए सपा संघर्ष कर रही है। इस दौरान बाबूलाल लाल यादव, योगेंद्र यादव, रमेश यादव, अंजनी सिंह, चंद्रशेखर यादव, निरंजन कन्नौजिया, चंद्रभान यादव, अजय मौर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed