{"_id":"6aee4090338d2041a80b5c63","slug":"auto-rickshaw-crashes-into-a-tree-driver-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157355-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ऑटो रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ऑटो रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
मोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में सीएनजी ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार यात्री घायल हो गया। रिजर्व सवारी लेकर जा रहा ऑटो फ्लावर मिल के सामने मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
मृतक की पहचान दुर्गावती स्टेशन रोड वार्ड संख्या दो निवासी गिरजा प्रसाद शर्मा के पुत्र अंशु कुमार शर्मा (36) के रूप में हुई। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की रात वह दुर्गावती स्टेशन से एक यात्री को लेकर पिपरिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल यात्री को मोहनिया भेजा गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।