फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assistance distributed to the poor

गरीबों में वितरित की गई सहायता समाग्री

Sat, 09 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Assistance distributed to the poor
क्षेत्र के भदलपुरा गांव में वनवासियों को खाद्यान्न देती भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर - फोटो : CHANDAULI
महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बांटा गरीबों में राशन व मास्क
विज्ञापन

सचित्र- 53
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने शनिवार को सदर विकास खंड के भदलपुरा गांव स्थित वनवासी बस्ती में राशन व मास्क बांटा। साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दी। कहा कि शासन व प्रशासन गरीबों तक राहत सामग्री व भोजन पहुंचाने के काम में पूरी शिद्दत के साथ लगा हुआ है। कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा।

जनपद में तीसरे चरण लॉकडाउन के दौरान गरीबी व आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे गांव के गरीब व झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के बीच भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं संग भदलपुरा के वनवासी बस्ती में राशन व मास्क दिया। साथ ही सभी गरीबों को भोरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में भाजपा व सरकार हरसंभव मदद करेंगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्थानीय सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों के प्रति गंभीर है। उनके निर्देश पर कार्यकर्ता गांव के गरीबों में राहत सामग्री पहुंचा रहे है, ताकि किसी को लॉकडाउन के दौरान परेशानी न होने पाए। इस दौरान आशुतोष सिंह, चंद्रबली यादव, राजेंद्र सिंह, जगतनरायण तिवारी, कन्हैया पांडेय, योगेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, लोहा सिंह, आलोक सिंह मृत्युंजय सिंह, रामनरायण सिंह मंटू, सुनील यादव, अमित अग्रहरि, संजय पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed