{"_id":"5e30861d8ebc3e4af66cdf80","slug":"archery-chandauli-news-vns5076133102","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी प्रतियोगिता आज
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र स्थित शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर में बुधवार से होने वाली 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता के बाबत तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी व जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पांच दिनों तक चलने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की कुल 44 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें एक से बढ़कर एक तीरंदाज प्रतियोगिता में टारगेट पर निशाना साध अपने हुनर को दिखाएंगे।
29 जनवरी से 2 फरवरी तक चलने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मंगलवार से ही खिलाड़ियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग के राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे है। इस बाबत विद्यालय के प्रबंधक आशीष विद्यार्थी ने बताया कि बालक वर्ग के खिलाड़ियों को अमर शहीद बालिका इंटर कालेज में तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को अमर शहीद विद्या मंदिर में रुकने का प्रबंध किया गया है। जहां टीमें अपने कोच और प्रबंधक के साथ रुकेंगी। खिलाड़ियों के लिए ग्वालियर से आए कैटरर द्वारा खाना बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता अंडमान निकोबार,आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असोम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर नगर हवेली, दमन व दीव, दिल्ली, गोवा सहित 44 टीमें प्रतिभाग करेंगी।